Saturday , 25 July 2026

घर में घुसकर युवक ने चाकू दिखा महिला के साथ किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

हरियाणा डेस्क- सोनीपत शहर के सिविल लाइन में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर घर के अंदर घुसकर महिला को चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवीन नाम से हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है, जिससे चाकू बरामद किया जाना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को दी शिकायत में 25 वर्षीय महिला ने बताया है कि, 21 अक्तूबर को वह अपने घर पर थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला प्रवीन उनके घर के अंदर घुस आया। उसके साथ अभद्रता करने लगा। महिला ने बताया कि, विरोध करने पर आरोपी ने उसकी गर्दन पर चाकू अड़ा दिया

Read More Stories:

आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया

उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। शुरुआत में वह लोकलाज व डर के चलते चुप रही। बाद में मामले को लेकर परिजनों को अवगत करवाया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से चाकू बरामद किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *