Saturday , 25 July 2026

15 साल के नाबालिक ने रच डाली अपने ही अपहरण की साजिश, वजह जान हो जाएंगे हैरान

मध्यप्रदेश डेस्क- मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी और चौकाने वाली खबर आई है। दरअसल, यहाँ जीवाजी गंज क्षेत्र में एक छात्र ने खुद के ही अपहरण की साजिश रची। बताया जा रहा है छात्र ने अपनी मां के अकाउंट से फ्री फायर गेम खेलने के लिए 1500 रुपए का ऑनलाइन रिचार्ज किया था और बाद में पता चलने के डर से उसने ऐसा प्लान बनाया कि, सभी के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि, जीवाजी गंज क्षेत्र में 28 अक्टूबर को शीतलामाता मंदिर क्षेत्र का रहने वाला एक 10वीं का छात्र इंदौर के राजवाड़ा में रोते हुए‌ मिला था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों को बुलाकर बच्चे को सौंपा

वहीं जब स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो सराफा थाने में पहुंचाया। यहाँ उसने पुलिस को बताया कि दो बदमाश कोचिंग जाते समय निकास चौराहे से उसे बेहोश कर कार की डिक्की में डालकर ले गए थे। लेकिन, मौका मिलने पर वह उनके चुगंल से छूटकर भाग निकला। वहीं उसने यह भी बताया था कि, इस‌ दौरान बदमाशों ने उसे पीटा भी था। इस मामले में अंत में पुलिस ने परिजनों को बुलाकर बच्चे को सौंप दिया और अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ जीरो पर कायमी कर जांच के लिए डायरी कोतवाली पुलिस को भेज दी।

Read More Stories:

डांट पड़ने के डर से बनाया ये प्लान

हालाँकि पुलिस को पूरे मामले में शक हुआ और जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो सारा मामला सामने आ गया। अंत में किशोर से पूछताछ की तो उसने सच बताते हुए कहा कि, ऑनलाइन गेम फ्री फायर के लिए उसने अपनी पॉकेट मनी से डेढ़ हजार रुपये के रिचार्ज कर लिए थे। पैसे कटने के सभी मैसेज उसकी मां के मोबाइल पर जाते हैं। उसे डर था की मां जब मैसेज देखेगी तो उसे माता-पिता दोनों डांटेंगे, जिसके कारण वह इंदौर चला गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *