नेशनल डेस्क- दिल्ली की चांदनी महल से चौंका देने वाली खबर सामने आई है जहां पर, पुलिस ने महिला के क़त्ल के आरोप में उसके पति को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया, खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया है। फिलहाल, हत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस संबंध में छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, चांदनी महल के SHO को किसी राहगीर ने खून से लथपथ महिला की लाश पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में लग गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
खून से सना कपड़ा व चाकू बरामद
महिला की शिनाख्त चांदनी महल की रहने वाली 32 साल की सीमा के रूप में की गई। पुलिस ने महिला के घर के आसपास स्थानीय लोगों से पूछताछ की, तो पता चला कि सीमा और उसके पति अब्दुल रहमान के बीच अक्सर विवाद होता था। वहीं सीमा की 9 वर्षीय बेटी ने बताया कि, दोपहर 3 बजे तक उसके पिता घर पर ही थे। इसके बाद वह ट्यूशन पढ़ने के लिए चली गई।
Read More Stories:
जब घर लौटी तो उसकी मां को खून से लथपथ थी। वहीं, पुलिस ने कहा कि, पति ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया प्रतीत हो रहा है। वहीं जब मामले की जांच की गई तो पता चला की पुलिस का शक करना सही है। उसके बाद पुलिस ने मृतका के पति के पास खून से सना कपड़ा, चाकू बरामद किया गया है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
