मध्य प्रदेश डेस्क- मध्य प्रदेश के में इंदौर से हारान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक महिला ने डीएम ऑफिस में मंगलवार को ऐसा केस आया कि, अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। बदमाशों से परेशान 70 वर्षीय महिला ने उनकी मेज पर चूहे मारने का जहर रखा और रोते हुए धमकी दी कि, अगर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह इसे खाकर जान दे देगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अधिकारियों ने बताया कि, द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की निर्मला (70) ने जनसुनवाई के दौरान शिकायत की कि, दो स्थानीय बदमाश उसे लम्बे समय से परेशान कर रहे हैं और उन्होंने उनके दो बेटों को अवैध गतिविधियों में धकेल दिया है। जिसके बाद महिला ने ये कदम उठाया।
Read More Stories:
बदमाशों के खिलाफ जल्द कदम उठाने के निर्देश
बुजुर्ग महिला ने यह भी कहा कि, द्वारकापुरी थाने से लेकर राजधानी भोपाल के आला अधिकारियों तक को शिकायत करने के बाद भी बदमाशों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अतिरिक्त जिलाधिकारी ने बताया, ‘बुजुर्ग महिला बेहद परेशान थीं। मैंने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है और द्वारकापुरी पुलिस को संबंधित बदमाशों के खिलाफ जल्द कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
