Saturday , 25 July 2026

बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम के नाम की अपनी सारी संपत्ति, वजह कर देगी हैरान

नेशनल डेस्क: उत्तराखंड के देहरादून की एक 78 वर्षीय महिला ने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी है। इसमें 50 लाख की संपत्ति के साथ-साथ 10 तोला सोना भी शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें. पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह हार हुई है। इसके बाद पार्टी आपसी तनातनी का सामना कर रही है। इस बीच महिला ने राहुल गांधी और उनके विचारों को देश के लिए जरूरी बताया है।

ये कहना है महिला का..

देहरादून निवासी 78 वर्षीय महिला पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी प्रॉपर्टी का मालिक राहुल गांधी को बना दिया है। उन्होंने मालिकाना हक राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है। महिला का कहना है कि, वह राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं इसलिए वो अपनी सम्पति को राहुल गांधी के नाम कर रही हैं। महिला की संपत्ति में 50 लाख की चल-अचल संपत्ति और 10 तोला सोना भी शामिल है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *