झारखंड़ डेस्क- झारखंड के चक्रधरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें, मंगलवार को करीब 11 बजे रिटायर्ड कॉलोनी में सहारा एजेंट अनामिका दत्ता की लहुलुहान लाश उसके घर में मिली। खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पता चला कि महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के कई गंभीर चोट के निशान हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रेमी के लिए हमेशा झगड़ती थी पत्नी
वहीं, पेशे से शिक्षक महिला के पति मनोरंजन दत्ता का कहना है की, उसकी पत्नी अनामिका दत्ता का लव अफेयर किसी अन्य युवक के साथ था। फिलहाल पुलिस पति मनोरंजन दत्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मनोरंजन दत्ता का कहना है की, उसकी पत्नी अनामिका दत्ता को दिब्याकांत पाणिग्रही नामक एक सहारा एजेंट सह रेलकर्मी ने प्रेम जाल में फंसा लिया था। तब से ही उसकी पत्नी उसके साथ हमेशा झगड़ा करती रहती थी।
Read More Stories:
पति ने पत्नी के प्रेमी को हत्या के लिए ठहराया दोषी
सोमवार को अनामिका ने एक साथ दवाइयों की कई गोलियां खा ली थी। मंगलवार को जब होश आया तो वह उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह चीख और चिल्ला रही थी। इसके बाद उसने बिस्तर के नीचे रखे धारदार हथियार को निकाला और खुद पर कई वार कर लिए, उसने पत्नी को रोकने की कोशिश की लेकिन पत्नी नहीं रुकी नहीं। इसके बाद उसकी पत्नी फर्श पर ढेर हो गयी।
पति ने इस पूरे मामले में दिब्याकांत पाणिग्रही को जिम्मेदार ठहराया है। मनोरंजन दत्ता ने बताया कि, दिब्याकांत ने उसका घर संसार सबकुछ उजाड़ दिया। दो छोटे-छोटे बच्चों से उसकी मां को छीन लिया। यह हत्या है या फिर आत्महत्या, यह गुत्थी अबतक नहीं सुलझ पायी है। फिलहाल पति मनोरंजन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अनामिका की लाश का पोस्टमार्टम करवाकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
