Saturday , 31 October 2026

हरियाणा में एक दिन में दूसरी बार भूकंप के झटके, चंडीगढ़ में भी हिली धरती, मची अफरातफरी

हरियाणा में मंगलवार को एक दिन में दूसरी बार भूकंप आया। पानीपत, रोहतक, जींद, रेवाड़ी और पंचकूला आदि में दोपहर बाद 2:51 पर झटके महसूस हुए। इसके साथ चंडीगढ़ में भी धरती हिली। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 थी। भूकंप का केंद्र नेपाल में था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे पहले आज सुबह सोनीपत में 2.7 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक मंगलवार की सुबह 11.06 सेकेंड पर भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र सोनीपत बताया जा रहा है। धरती के 8 किलोमीटर नीचे हलचल दर्ज की गई है।

हरियाणा में एक दिन पहले ही रोहतक में भूकंप के झटके लोग महसूस कर चुके हैं। 2.6 की तीव्रता के इस भूकंप से रोहतक व आसपास के कुछ इलाकों में कंपन महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रविवार रात 11.26 बजे भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक से 7 किमी पूर्व दक्षिण पूर्व में खेड़ी साध गांव रहा। धरती के पांच किलोमीटर नीचे हलचल दर्ज की गई है।

इससे पहले सितंबर माह में 5 तारीख को एक ही दिन में दो बार भूकंप आया था। भूकंप का पहला झटका देर रात 12:27 बजे तो दूसरा झटका 1 बजकर 44 मिनट पर आया था। 12:27 बजे आए भूकंप का केंद्र गांव पोलंगी रहा और इसकी तीव्रता 2.6 रही तो वहीं 1:44 पर आए भूकंप का केंद्र गांव आसन रहा। इस भूकंप की तीव्रता 2.7 दर्ज की गई।

इसके अलावा नए साल की शुरुआत के समय भी हरियाणा सहित दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब झज्जर जिले का गांव बेरी भूकंप का केंद्र रहा। रात 1:19 पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.8 रही।

उत्तराखंड के देहरादून से लेकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन है। जिसमें अनगिनत दरारें होने की वजह से इसमें गतिविधियां चल रही हैं। इसमें जब प्लेट मूवमेंट होती है तो इसके आपस में टकराने से कंपन पैदा होता है। जिससे भूकंप के झटके महसूस होते है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *