सोहना, 15 अगस्त(सतीश कुमार राघव): सोहना के देवीलाल खेल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सोहना के एसडीएम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस मौके पर पुलिस के जवानों ने मार्च पास्ट किया तो वहीं स्कूली विद्यार्थियों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर एसडीएम ने सभी को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी और उन शहीदों को याद किया जिनकी वजह से यह आजादी हमे मिली है।
इस कार्यक्रम में एसडीएम ने उन खास पत्रकारों को सम्मनित किया है,जो हमेशा समाजहित में निष्पक्ष पत्रकारिता करते हैं। एसडीएम सतीश यादव ने स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी में पत्रकारों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
आपको यह भी बता दे कि सोहना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहली बार पत्रकारों को सम्मनित किया गया है। जिसके बाद पत्रकारों की कार्य क्षेत्र में ओर भी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं।
सोहना में काफी समय से पत्रकारिता का कार्य करने वाले पत्रकार सतीश राघव, चंदन राघव,संजय राघव,नरेश कुमार,अशोक गर्ग,ललित जिंदल व सुभाष पुलानी को एसडीएम ने सम्मानित कार्य के प्रति ओर जागरूक कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
