नेशनल डेस्क: साल 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में जुट गए हैं। तो वहीं ऐसे में बीजेपी ने चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पर काम करना भी शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री समेत सौ सांसदों को चुनावी राज्यों में उतारने की तैयारी कर ली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिसके चलते पार्टी ने सभी को शीतकालीन सत्र में आने की जगह सौंपे गए काम को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इन सौ लोगों की लिस्ट में राज्य सभा और लोक सभा दोनों के सांसद शामिल है। बताया जा रहा है कि ये सभी सांसद सोमवार से संसद नहीं आएंगे। संसद का शीतकालीन सत्र अभी दो सप्ताह और चलेगा। शीतकालीन सत्र का समापन 23 दिसंबर को होना है। लेकिन इसी बीच पार्टी के आदेश के मुताबिक इन सभी सौ सांसदों का सोमवार से संसद आना मुश्किल दिखाई दे रहा है।

विधानसभा चुनान की तैयारियों में जुटी भाजपा
मिली जानकारी के मुताबिक असम तथा अन्य उत्तर-पूर्व राज्यों के सांसदों को मणिपुर विधानसभा चुनाव में लगने को कहा गया है। तो वहीं महाराष्ट्र के सांसदों को गोवा पर ध्यान केंद्रित करने को निर्देश दिया गया है। यूपी और उत्तराखंड चुनाव को लेकर भी पार्टी अपनी तैयारी में जुटी हुई है। ऐसे में अन्य राज्यों के सांसद और मंत्री उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में लगाए जा रहे हैं। चुनाव तक इन्हें इन्हीं राज्यों में रहने को कहा गया है। इनके अलावा बिहार बीजेपी को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के सोलह जिलों की ज़िम्मेदारी दी गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
