फतेहाबाद, 5 दिसंबर(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद के गांव बड़ोपल के सरपंच जोगिंद्र पूनिया ने अपने समर्थकों सहित सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ जुडऩे का ऐलान किया है । सांसद दुष्यंत चौटाला ने खुद गांव बड़ोपल पहुंचकर सरपंच जोगिंद्र पूनिया और उनके समर्थकों का स्वागत किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सरपंच पूनिया के निवास स्थान पर मीडिया से बात करते हुए सांसद दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 9 दिसंबर जींद रैली में पार्टी की नींव रखी जाएगी। पार्टी के नाम को लेकर पूछे गए सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 5 नाम चुनाव आयोग को भेजे गए हैं जिन पर 8 दिसंबर को फैसला होगा। उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को पार्टी के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
