नेशनल डेस्क- दिल्ली से हत्या का चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक सिरफिरे आशिक ने 22 साल की एक लड़की के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद उस युवक ने लोनी गाजियाबाद में जाकर खुदकुशी कर ली। घायल युवती दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है, पुलिस का कहना है कि, आरोपी युवक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। उसे इस बात की जानकारी हुई कि लड़की की सगाई हो चुकी है, इसी बात से नाराज युवक ने लड़की की जान लेने के इरादे से उस पर हथौड़े से वार किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस का कहना है कि, पीड़ित युवती अपने परिवार के साथ लोनी, गाजियाबाद में रहती है। वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। आरोपी युवक भी लोनी में ही रहता था। सोमवार सुबह युवती अपने ऑफिस जा रही थी। जब वह ज्योति नगर थाना इलाके में पहुंची तो आरोपी युवक ने उसके सिर पर हथौड़े से जोरदार वार किया और फिर वहां से फरार हो गया। पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो घायल युवती को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत काफी गंभीर थी। युवती के परिजन उसे एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में ले गए। फिलहाल युवती का इलाज चल रहा है।

फांसी लगाकर खुदकुशी
पुलिस को इस पूरी घटना के बारे में जांच करते हुए आरोपी का पता ठिकाना मिला। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी युवक युवती से एक तरफा प्यार करता था और उसके लिए पागल था। जब युवक को ये जानकारी हुई कि लड़की का रिश्ता कहीं और तय कर दिया गया और जल्दी उसकी शादी भी होने वाली है।
Read More Stories:
तो वह काफी गुस्सा हो गया और लड़की से बदला लेने के लिए आरोपी युवक ने उसके सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। लड़की वहीं पर गिर गई और आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस का कहना है कि, अब तक की जांच में ऐसा लगता है कि आरोपी युवक को लगा कि युवती की मौत हो गई है और शायद इसी वजह से उसने भी खुदकुशी कर ली।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
