Sunday , 26 July 2026

प्रेम-जाल में फंसा कर युवक ने युवती को किया अगवाह, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

बिहार डेस्क- बिहार के छपरा में प्रेम-प्रसंग में घर से फरार एक नाबालिग लड़की के साथ दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की के प्रेमी ने पहले उसे अगवा किया और दिल्ली ले गया जहां उसके दोस्तों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लड़की किसी तरह छपरा पहुंची जहां उसने तरैया थाने में मामला दर्ज कराया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि, तरैया थाना क्षेत्र की एक इंटर की छात्रा का पास के गांव के युवक राहुल कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान प्रेमी के दोस्त ने हाथ पकड़ कर उसे गाड़ी में बैठा लिया। लड़की के प्रेमी के दोस्त ने कहा कि तुम्हरा प्रेमी तुमको दिल्ली बुला रहा है तब उसे छपरा ले गया और वहां से दिल्ली ले गया। छात्रा को दिल्ली में ही आठ दिनों तक रखा गया जहां उसके प्रेमी और दोस्तों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

Read More Stories:

एसपी से भी न्याय की गुहार
छपरा की लड़की के साथ हुई गैंगरेप की इस घटना की जांच पुलिस कर रही है। इस मामले में पूछने पर छपरा के एसपी ने बताया कि, मामले में पीड़िता ने लिखित आवेदन दिया है। जांच के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसपी ने बताया कि, जल्द ही गैंगरेप के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता लड़की ने इस मामले में एसपी से भी न्याय की गुहार लगाई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *