उत्तराखंड डेस्क: उत्तराखंड में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे के बाद दहल उठा। यहां टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखी डांग-डांडा मीनार मार्ग पर हुई दुर्घटना में मैक्स गाड़ी में सवार 16 में से 14 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, बीती रात तीन बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान 14 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल चालक एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शादी से लौटते समय हुआ हादसा
दुर्घटना बुडम से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई। बताया जा रहा है कि, सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी से लौट रहे थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस राहत व बटाव टीम मौके पर पहुंची। सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
