Saturday , 25 July 2026

पारिवारिक कलह के चलते महिला ने बच्चों के सामने खाया जहर, मौत

मध्य प्रदेश-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के तलैया थाना इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पर परिवार के साथ रहने वाली एक महिला का आए दिन पति से विवाद होता रहता था जिससे परेशान होकर सोमवार शाम को भी उसका पति से झगड़ा हुआ था। इस दौरान तैश में आकर महिला ने बच्चों के सामने ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रात में महिला ने दम तोड़ दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तलैया थाना पुलिस के मुताबिक, रुबीना पत्नी अरशद (35), चौबदारपुरा तलैया में पति, दो बच्चों के साथ रहती थी। वह गृहणी थी। रुबीना ने अरशद से दूसरी शादी की थी। पहले पति से उसकी 16 साल की बेटी और 12 वर्ष का बेटा है। अरशद जोमेटो ऑनलाइन फूड डिलेवरी कंपनी में काम करता है।

Read More Stories:

साढ़े तीन बजे रुबीना ने तोड़ा दम

पारिवारिक कलह के दौरान दोनों बच्चे भी घर में मौजूद थे, तभी गुस्से में आकर रुबीना ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन रुबीना के होश में नहीं आने के कारण मरणासन्न बयान नहीं हो सके। सोमवार-मंगलवार की रात करीब साढ़े तीन बजे रुबीना ने दम तोड़ दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *