इंटरनेशनल डेस्क- भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां पर एक महिला ने एक साथ 7 बचेचों को जन्म दिया। बतादें, मामला ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रान्त के एबटाबाद जिले का है। डॉक्टरों ने बताया कि, अल्ट्रासाउंड और अन्य रिपोर्टों से पता चला था कि, महिला के गर्भ में पांच बच्चे मौजूद हैं। मगर जब डिलीवरी कराई गई तो महिला ने सात बच्चों को जन्म दिया। इसे देख डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। डॉक्टरों ने बताया कि, सभी नवजात बच्चों और उनकी मां की हालत स्थिर है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
एक साथ 7 बच्चों को दिया जन्म
जानकारी के अनुसार, यार मोहम्मद नाम के एक शख्स की पत्नी को लेबर पेन होने के दौरान अस्पताल ले जाया गया था। जिन्ना इंटरनेशनल अस्पताल में यार मोहम्मद की पत्नी ने एक साथ 7 बच्चों को जन्म दिया। जिनमें चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यार मोहम्मद का कहना है कि, इन बच्चों का पालन पोषण करने में उन्हें कोई समस्या नहीं आएगी, क्योंकि वे एक संयुक्त परिवार में रहते हैं और परिवार के सभी लोग उनकी सहायता करेंगे। इन 7 बच्चों से पहले यार मोहम्मद को दो बेटियां भी हैं, यानी कि कुल मिलाकर अब उसके परिवार में 9 बच्चे हो गए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
