Monday , 27 July 2026

घर कलह के चलते पति ने पत्नी सहित दो बेटों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी फंदा लगाकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश डेस्कउत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान कर देने वाला मामला सामने गया है। जहां पर, रविवार की रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्‍नी और दो बच्‍चों का क़त्ल करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। घटना गाजीपुर के सादात कस्‍बे की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युवक ने पहले तो पत्नी को मारा-पीटा फिर गला दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद दोनों बेटों की भी हत्या कर दी। पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद खुद को भी फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घर में मिले परिजनों के शव
सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो चारों के शव मिले। बताया जा रहा है कि डब्लू सोनकर नामक ये शख्‍स रेलवे स्टेशन पर ठेला लगाता था। उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बच्‍चे थे। डब्‍लू, अक्सर शराब पीकर घर आता था। इस कारण उसका पत्नी से विवाद भी होता था और मारपीट भी होती थी। पड़ोसियों की मानें तो शनिवार को भी दोनों में देर रात तक विवाद होता रहा। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। मगर फिर घर से आवाजें आनी बंद हो गईं।

Read More Stories:

लोगों ने सोचा कि झगड़ा ख़त्म हो गया है। मगर, सुबह आठ बजे तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने जाकर आवाज दी। बहुत देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर, डब्लू फांसी पर लटका मिला। उसके पास ही पत्नी और दोनों बच्चों की लाश पड़ी थी। तीनों की गर्दन पर निशान थे। पत्नी के सिर और शरीर पर कई जगह निशान थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *