Friday , 11 September 2026

भतीजे ने कर डाली बुआ की हत्या, लोहे की रोड से वार कर बेरहमी से ले ली जान

असम डेस्क- असम के बिश्वनाथ जिले के हेलेम इलाके से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक भतीजे ने अपनी बुआ की हत्या कर उसके शव को शौचालय के टैंक में डालकर छुपाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को बताया है कि, हेलेम निवासी धीरेन तामरिया नामक व्यक्ति ने लोहे के रॉड से हमलाकर अपनी बुआ निमि तामरिया की निर्मम तरीके से हत्या कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शव को छुपाने के लिए उसने घर के पीछे बने शौचालय के टैंक में डाल दिया। धीरेन ने अपने घर के आसपास के लोगों को धमकाकर किसी से कुछ भी नहीं बताने को कहा था। बावजूद इसके कुछ युवाओं ने इस घटना की जानकारी हेलेम पुलिस को दे दी। हेलेम पुलिस गहपुर उपखंड पुलिस अधिकारी एवं दंडाधीश की मौजूदगी में शौचालय के टैंक से शव को बरामद कर लिया गया।

Read More Stories:

दुष्कर्म, हत्या, चोरी जैसी घटनाओं में भी शामिल है आरोपी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हत्या के आरोपित धीरेन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों के डर से अपने घर में छुपा हुआ था। गौरतलब है कि, धीरेन तामरिया पहले दुष्कर्म, हत्या, चोरी जैसी घटनाओं में शामिल था। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *