फतेहाबाद : फतेहाबाद में आज डीजीपी बीएस संधू के द्वारा पुलिस लाइन में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल का शुभारंभ किया गया। इस दौरान हिसार रेंज के आईजी संजय सिंह और फतेहाबाद के एसपी दीपक सहारन भी मौजूद रहे। वहीं पत्रकारों से रूबरू होते हुए डीजीपी ने कहा कि पुलिस विभाग के द्वारा 22 स्कूल पूरे प्रदेश में चल रहे हैं। जिनमें पुलिसकर्मियों के बच्चों सहित आम जनता के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन स्कूलों में किफायती दर पर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
