Saturday , 25 July 2026

खौफनाक मंजर: बोटिंग कर रहे लोगों पर अचानक गिरी चट्टान, 7 की मौत 20 लापता, देखें VIDEO

नेशनल डेस्क: ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के एक झील में वोटिंग का मजा ले रहे लोगों पर बड़ा सा चट्टान गिर पड़ा। इस हादसे मे अब तक 7 लोगों की जान चली गई है, वहीं अभी भी 20 लोग लापता हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कई लोगों की भारी चोट लगी है। जिनका इलाज कराया जा रहा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि फर्नास लेक पर लोग बोट की सवारी कर रहे थे। इसी दौरान चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर बोट्स के ऊपर गिर गया।

मिनस गिरैस राज्य में पिछले 24 घंटों से बारिश हो रही है

तो वहीं स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि, मिनस गिरैस राज्य में पिछले 24 घंटों से बारिश हो रही है। बारिश में चट्टानों के गिरने की आशंका बनी रहती है. मिनस गेरैस फायरफाइटर्स के कमांडर कर्नल एडगार्ड एस्टेवो डी सिल्वा ने घटना के बारे में बताया कि अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, वहीं 32 लोग घायल हुए हैं। 20 लोगों के लापता होने का अनुमान है। इस हादसे की चपेट में 3 बोट आ गईं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *