16 April 2019: भिवानी महेंद्रगढ़ के भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह के समर्थन में स्थानीय विधायक डॉक्टर अभय सिंह यादव ने तूफानी रूप से ग्रामीण जन संपर्क अभियान शुरू किया। गांव में पहुंचने पर विधायक व प्रत्याशी का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने डॉक्टर अभय सिंह यादव व चौधरी धर्मबीर सिंह को फूल माला व पगड़ी पहनाकर सम्मनित किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। डॉक्टर अभय सिंह यादव आज लगभग 30 गांवों का दौरा करंगे। अपने दौरे के दौरान विधायक ने सरकार के कार्यों पर भी प्रकाश डाला और साथ ही इस चुनाव को क्षेत्रीय चुनाव ना समझ कर लोगों से राष्ट्रहित में वोट करने की अपील की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहीं भिवानी महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह ने ग्रामीणों से अपील की की देश को इस समय मोदी की जरूरत है और वह जरूरत आप सब का एक एक मत उनके पक्ष में डालने पर ही पूरी होगी सांसद ने सांसद कोटे से करवाए कामों को जनता के बीच रखा और कुछ एक कार्य जो अधूरी रह गए हैं अगर आप लोगों ने मौका दिया जनता ने मौका दिया तो उन पर भी बहुत जल्द कार्य किया जाएगा इस समय यह चुनाव मोदी और राहुल के बीच है और राहुल को कोई भी जनता सुनना है देखना पसंद नहीं करती है उनके साथ क्षेत्र के तमाम छोटे-बड़े नेताओं के साथ साथ करीब एक दर्जन समाजसेवी भी मोदी को समर्थन करते हुए ग्रामीणों से वोट की अपील की है। वही गांवो में पहुचने पर पंचायतों द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
