कुरुक्षेत्र, 27 जुलाई : इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला कुरुक्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। बता दें इनसो अपना स्थापना दिवस मना रहा है इसी के चलते तैयारियों का जायजा लेने दिग्विजय चौटाला कुरुक्षेत्र के पिहोवा, शाहबाद हलके के गांवों में जनसभाएं करने पहुंचे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने भाजपा की किसान धन्यवाद रैली पर निशान साधते हुए कहा कि उन्हें नहीं मालूम की भाजपा किस तरह का धन्यवाद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि क्या पराली जलाने के नाम पर लोगों के खेतों में जाकर उन पर केस बनाना हैं ? क्या थाने में खाद मिलने पर किया जा रहा है धन्यवाद ?
उन्होंने कहा कि 5 साल में पहली बार ऊंट के मुंह में जीरा डालकर प्रधानमंत्री मोदी को किसानों का देवता बनाने की कोशिश कर रहे ऐसा कतई संभव नहीं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
