कुरुक्षेत्र, 13 अक्तूबर(भारत साबरी): कुरुक्षेत्र के डेरा नीमवाला में डायरिया की बीमारी का मामला सामने आया है जहाँ डायरिया की बीमारी से दर्जनों लोग बीमार है और एक की मौत की खबर सामने आई है। वहीं सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मचा गया तो सिविल सर्जन दलबल सहित गांव में पहुंचे और मौका का मुआयना किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसके चलते जिला मलेरिया अधिकारी सुदेश सहोता ने माना कि डायरिया के 6 कंफर्म केस मिले हैं। डाक्टर सहोता के मुताबिक पानी में क्लोरिनेशन नहीं होने के कारण ऐसा हुआ होगा।उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि उबालकर पानी पिए या फिर पानी मैं टैबलेट डालकर एक घंटा पानी में रखें और फिर पानी का उपयोग करें हाथ धोकर खाना खाए।
वहीं पीड़ित सतीश कुमार ने जानकारी दी की उलटी दस्त के कारण गत दिवस एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि दर्जनों लोग बीमार पड़े हैं। उन्होंने कहा कि गंदा व बदबूदार पानी पीने के कारण ये बीमारी हुई है।आपको बता दे पीड़ित सतीश कुमार ने सारा ठीकरा जन स्वास्थ्य विभाग पर फोड़ा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
