Monday , 2 November 2026

युवती का अपहरण कर 5 दिन तक हाथ-पैर बांध किया रेप, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

राजस्थान डेस्क- राजस्थान के भीलवाड़ा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, माण्डलगढ़ के एक गांव से दो आरोपी युवती का अपहरण कर ले गए और जंगल में ले जा कर हाथ पैर बांधकर पीड़िता के साथ पांच दिन तक बलात्कार किया। वहीं, पीड़िता के अश्लील वीडियो बना लिए। पीड़िता ने आरोपियों के चंगुल से निकलकर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि, रतन पूरा निवासी भेरू लाल पुत्र सोजी राम मीणा उम्र 22 साल और दोलजी का खेड़ा निवासी बाबूलाल पुत्र मदनलाल मीणा उम्र 25 दिनांक 19 मार्च की देर रात्रि के पीड़िता को रहवासी मकान से बाइक पर बैठा कर अपहरण कर मेनाल के घने जंगल में ले गए।

5 दिन तक बंधक बनाकर किया रेप
वहां, पर एक पेड़ के नीचे पीड़िता युवती के हाथ पैर बांध दिए और मुंह पर कपड़ा बांध दिया। आरोपी भेरु लाल मीणा ने पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार किया। इस दौरान आरोपित भेरुलाल का साथी बाबूलाल मीणा निगरानी करता रहा। पीड़िता ने बताया कि, आरोपियों ने 5 दिन तक बंधक बनाकर प्रतिदिन कई बार रेप की घटना को अंजाम दिया इस दौरान आरोपी भैरु लाल के मोबाइल से पीड़िता के अश्लील वीडियो बनाए लिए गए। इस दौरान आरोपी भेरूलाल के मोबाइल फोन पर उसके भाई मुकेश का फोन आया कि तू जिस लड़की को जबरन उठाकर ले गया है उसे छोड़ दे।

Read More Stories:

उसके परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट लिखा दी है। यह बात सुनकर आरोपी भेरूलाल और बाबूलाल दहशत में आ गए। वहीं, वे पीड़िता को बाइक पर बैठा कर 24 मार्च की शाम के करीब 6:00 बजे बीगोद के पास में छोड़ गए। इसके साथ ही आरोपियों ने जाते-जाते धमकी दी कि किसी को बताना मत और पुलिस में शिकायत मत करना नहीं तो जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया और भादंसं की धारा 376 डी,343, 366, 452 और 384 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *