हरियाणा डेस्क: हरियाणा में कोरोन संक्रमण में तेजी से बढ़ रहे हैं। तो वहीं सरकार और HCMS डॉक्टर्स के बीच सहमति बन गई है। जिसके बाद डॉक्टरों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। सरकार के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई। जानकारी में कहा गया है कि, सरकार ने डॉक्टरों के फैसले का स्वागत किया है। वहीं, अब अस्पतालों में डॉक्टर काम पर लग गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अब हरियाणा में 15 से 18 आयु वर्ग के किशारों का होगा टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि, अब हरियाणा में 15 से 18 आयु वर्ग के किशारों का टीकाकरण तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को बूस्टर डोज दी जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि, वे जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं और खुद भी सुरक्षित रहें व दूसरों को भी सुरक्षित रखें। मुख्यमंत्री ने भी सोशल मीडिया पर अपील की- “आओ मिलकर कोरोना से लड़ें। जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं और कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
