अदालत के आदेश पर गोपाल नगर इलाके में कब्जा छुड़वाने के दौरान युवती की पिटाई वाला वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
40 सैंकेड के इस वीडियो में 2 महिला कांस्टेबल एक युवती की पिटाई कर रही हैं और उसे खींच कर बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं, जबकि युवती जोर-जोर से चीख रही है। घटना 3 दिन पहले की है, जब पुलिस की एक टीम किराएदार से धर्मशाला खाली करवाने गई थी, जिसका मालिक अदालत से केस जीत गया था।
पुलिस का कहना है कि इस युवती ने पहले मालिक महेश के साथ एक युवक से हाथापाई करते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया था। जब महिला कांस्टेबल ने उसे रोकने की कोशिश की तो उस युवती ने उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसकी वर्दी फाडऩे की कोशिश की थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
