नेशनल डेस्क- बिहार में सभी नदियां उफान पर हैं। नदियों में आए उफान की वजह से कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। हालांकि, बाढ़ के बावजूद परीक्षाओं का सिलसिला जारी है, जिससे परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच बिहार के सारण जिले से परीक्षार्थियों के बाढ़ के बावजूद परीक्षा देने के लिए जा रहे परीक्षार्थियों की तस्वीरें सामने आई। सीईटी-बीएड-2021 की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को घुटने भर पानी में चलकर परीक्षा हॉल तक पहुंचना पड़ा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छात्र-छात्राओं को हो रही भारी परेशानी
वहीं, कुछ छात्राएं ठेले पर बैठकर पानी पार करती दिखीं। इस संबंध में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें काफी परेशानी हो रही है। परीक्षा दें या छोड़ दें ये समझ नहीं आ रहा। सरकार को कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। या तो वे परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा देते या पहले ही परीक्षा ले लेते। बाढ़ के पानी में भींग कर आने-जाने में परेशानी के साथ ही बीमारियों का भी खतरा है।
Read more stories:
- पंजाब में एक बार फिर आतंकी साजिश हुई नाकाम, घर के बाहर कूड़े के ढेर से मिला ग्रेनेड
- इस राज्य में कोरोना के फिर बढ़े मामले, पॉजिटिव मामलों पर सीएम ने बुलाई विशेष बैठक
जलस्तर में वृद्धि से जलमग्न हुआ कॉलेज
कॉलेज के कर्मचारी ने बताया कि परेशानी तो हो ही रही है। सरयू के जलस्तर में वृद्धि के बाद कॉलेज जलमग्न हो गया है। लेकिन परीक्षार्थियों के लिए ठेले की व्यावस्था की गई है। सरकारी आदेश है तो परीक्षा तो किसी भी तरह लेनी ही है। परीक्षार्थियों के साथ ही कॉलेज के कर्मचारियों को भी दिक्कत हो रही है। दो दिनों पहले आपदा प्रबंधन विभाग को इसकी सूचना दी थी। उन्होंने जलनिकासी के उपाय भी किए थे। लेकिन आपदा पर किसी का वश नहीं है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
