पंजाब डेस्क: पंजाब में एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी आतंकी वारदात को टाल दिया गया है। अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में घर के सामने कूड़े के ढेर में एक बम की तरह चीज मिलने से हड़कंप मच गया। इसे ग्रेनेड बताया जा रहा है। रंजीत एवेन्यू अमृतसर के पॉश इलाकों में शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल और डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसके अलावा सूचना मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस ने बढ़ाई पेट्रोलिंग
पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। ये मामला तब हुआ जब सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे थे। तभी उन्हें ये बम जैसी कोई चीज दिखी और उन्होने तुरंत ही पुलिस को जानकारी दी। फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले बीती 9 अगस्त को पंजाब में ही बोर्डर के पास एक गांव से टिफिन बम समेत कई हथियार बरामद हुए थे। जिन्हें ड्रोन की मदद से पहुंचाया गया था।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
