Saturday , 25 July 2026

डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने हल्के बुखार की शिकायत के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया था। इसके बाद आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!



संपर्क में आए लोगों से एहतियात के तौर पर अपना टेस्ट कराने की सलाह दी

साथ ही अपने संपर्क में आए लोगों से एहतियात के तौर पर अपना टेस्ट कराने की सलाह दी है। शुक्रवार को दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को दुष्यंत चौटाला उनसे मिले थे। जिसके बाद डिप्टी सीएम ने हल्का बुखार होते पर अपना टेस्ट कराया। उपमुख्यमंत्री ने बुखार होने के बाद ही एहतियात के तौर पर हिसार दौरे के अपने कार्यक्रमों को रद्द कर दिया था। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *