नेशनल डेस्क: योगगुरु बाबा रामदेव के इन दिनों काफी विवादों से घिरे हुए हैं। IMA विवाद अभी सुलझा भी नहीं कि, पतंजलि द्वारा निर्मित कोरोनिल किट को नेपाल ने वितरित करने पर रोक लगा दी है। नेपाल ने कहा है कि, इस दवा का कोविड-19 के खिलाफ प्रभावकारी होने का कोई पुख्ता सबूत नहीं है। इस बात के भी कोई सबूत नहीं हैं कि कोरोनिल से कोरोना की बीमारी ठीक होती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तो वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल के डिपार्टमेंट ऑफ आयुर्वेद एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन के आदेश में कहा गया है कि कोरोनिल के 1500 किट खरीदने में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है, इसलिए कोरोनिल को वितरित किए जाने का काम तत्काल प्रभाव से रोका जा रहा है।

बाबा रामदेव ने कोरोनिल से कोरोना ठीक होने का किया था दावा
बता दें, बाबा रामदेव ने कोरोनिल से कोरोना ठीक होने का दावा किया था। इसके बाद देश में विवाद हो गया था। पहले बाबा रामदेव ने इसे सरकार से मंजूरी लेने की बात कही थी। बाद में सरकार ने जब यह दावा खारिज कर दिया तो उन्होंने कहा यह दवा इम्यूनिटी को बूस्ट करेगी.
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
