Saturday , 5 September 2026
नायब सिंह सैनी

भिवानी में CM रैली से पहले तैयारियां तेज, बवानीखेड़ा में सफाई और रंग-पेंट का काम जोरों पर!

भिवानी। बवानीखेड़ा के नई अनाज मंडी परिसर में 6 सितंबर को विकास संकल्प रैली आयोजित की जाएगी। रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। मुख्यमंत्री की रैली को लेकर बवानीखेड़ा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रैली स्थल पर स्टेज तैयार किया जा रहा है। वहीं कस्बे में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ डिवाइडर और रेलिंग पर रंग-पेंट का काम भी तेजी से चल रहा है। प्रशासन और संबंधित विभाग रैली से पहले व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

नई अनाज मंडी में होगा रैली का आयोजन

बवानीखेड़ा में रैली के लिए अनाज मंडी और बस स्टैंड के सामने खाली मैदान सहित दो स्थानों पर विचार किया गया था। परिवर्तनशील मौसम को देखते हुए नई अनाज मंडी परिसर को रैली के लिए सबसे उपयुक्त स्थान माना गया। रैली स्थल के पास ही हेलिपैड के लिए भी जगह उपलब्ध है।

विधायक लोगों को दे रहे रैली का न्यौता

बवानीखेड़ा विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि रैली को लेकर लगातार लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और उन्हें विकास संकल्प रैली में शामिल होने का न्यौता दे रहे हैं। विधायक के मुताबिक, रैली को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है।

उन्होंने कहा कि रैली के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विकास की विभिन्न मांगें रखी जाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह रैली क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विकास से जुड़ी मांगें CM के सामने रखी जाएंगी

विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची और योग्यता के आधार पर रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है।

विधायक ने कहा कि विकास संकल्प रैली में बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह बना हुआ है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *