Saturday , 25 July 2026

हरियाणा: कोरोना के कहर के बीच डेंगू ने मचाया कहर, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंताएं

हरियाणा डेस्क: कोरोना के कहर के बीच आया डेंगू का खतरा भी मंडराने लगा है। फतेहाबाद में बीते दिन डेंगू का एक मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मी डेंगू से पीडि़त पाया गया है। डेंगू का मामला सामने आने का बाद अब स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. विरेश भूषण ने बताया कि डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार घरों में जाकर सर्वे कर रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ले में करीब 1 लाख 43 हजार से अधिक घरों का सर्वे किया जा चुका

अब तक जिले में करीब 1 लाख 43 हजार से अधिक घरों का सर्वे किया जा चुका है जिनमें 946 घरों से डेंगू का लार्वा मिला है जिसे नष्ट किया गया है। वहीं जिन घरों में लार्वा मिला है उन्हें नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक 4 लोग डेंगू से ग्रस्त मिले हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को आगाह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी पर पनपता है। इसलिए घरों एवं आसपास पानी एकत्र न होने दें। सप्ताह में एक बार कूलर, गमले, फ्रीज की ट्रे ऐसे स्थान जहां पानी रूकता है सफाई अवश्य करें।

READ MORE STORIES

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *