नेशनल डेस्क- देशभर में पिछले 24 घंटों में 31 हजार के करीब नए कोरोना मामले सामने आए हैं। साथ ही 350 लोगों की मौत हुई है। पिछले कई दिनों से हर रोज 45 हजार के करीब नए मामले सामने आ रहे थे। लेकिन आज नए मामलों की तादाद में कमी दर्ज की गई है। यह आंकड़े केंद्रीय हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी किए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आंकड़ों के मुताबिक इतने मामले आए सामने
वहीं सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटों में 30941 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मामलों की तादाद बढ़कर 3,27,68,880 हो गई। वहीं, 350 और लोगों की मौत के बाद अब तक कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 4,38,560 हो गई। वहीं अगर एक्टिव मरीजों की बात करें तो देशभर में अभी 3,70,640 मरीज ऐसे हैं जिनका ईलाज चल रहा है।
Read More Stories:
- यात्रियों के लिए खुशखबरी, इन रूटों पर भी ले सकेंगे रेलयात्रा का लुत्फ
- हरियाणा: कोरोना के कहर के बीच डेंगू ने मचाया कहर, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंताएं
अबतक इतने सैंपलों की हो चुकी जाँच
इसके अलावा इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ने बताया कि सोमवार को देश भर में 13,94,573 सैंपलों की जांच की गई। जिसके बाद कुल जांचे गए सैंपलों की तादाद बढ़कर 52,15,41,098 हो चुकी है। वहीं बात करें वैक्सीनेशन की तो अब तक 64,05,28,644 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
