Thursday , 10 September 2026

बड़ी खबर: हरियाणा में भी नाईट कर्फ्यू लगाने का फैसला, लागू होंगी ये पाबंदियां

हरियाणा डेस्क: ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकारें अलर्ट हैं। देश के कई राज्यों में पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं और नाईट कर्फ्यू लगाया गया है। कड़ी में हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में 25 दिसंबर से नाईट कर्फ्यू लगाये जाने का ऐलान किया गया है। ओमिक्रोन के बढ़ते मामलोंं, क्रिसमस और नए साल पर रात में होने वाले जश्न के लिए एकत्रित होने वाले लोगों को रोकने के लिए भी ये फैसला लिया गया है।  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लगेगा रात्रि कर्फ्यू

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने को कहा है। इससे पहले हरियाणा सरकार ने वैक्सीन की दोनों खुराक न लेने वालों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश न देने का आदेश दिया था। 

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि, प्रदेश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की संभावना के मद्देनजर लोगों की सुरक्षा के लिए 1 जनवरी 2022 से सार्वजनिक स्थलों व अन्य कार्यक्रमों में 200 से अधिक लोगों के एकत्र होने व रात्रि 11 बजे से प्रातः पांच बजे तक लोगों के आवागमन को प्रतिबंधित किया जाए।

 

पब्लिक सेक्टर से संबंधित संस्थानों में एंट्री के लिए टीकाकरण की दोनों डोज अनिवार्य

पब्लिक सेक्टर से संबंधित संस्थानों में एंट्री के लिए टीकाकरण की दोनों डोज को अनिवार्य करें। मुख्यमंत्री शुक्रवार को कोविड समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए जरूरी है कि लोगों को अधिक से अधिक जागरुक किया जाए। टीकाकरण की तरफ अधिक ध्यान दिया जाए। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *