पहले धान घोटाला फिर दारू घोटाला और अब चावल घोटाला सामने आया है,,,ये कहना है ऐलनाबाद से वरिष्ठ इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला,,,जो आज यानि बुधवार को जींद पहुंचे,,,यहां पर उन्होनें बरौदा उपचुनावों की तैयारियों की लेकर कार्यकर्ताओं संग एक बैठक की,,,इस बैठक के दौरान उन्होनें कार्यकर्ताओं को संबोधित किया,,,और चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की,,,अभय चौटाला ने बीजेपी जेजेपी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है,,,उनका कहना है कि इन सब घोटालों के बाद जल्द ही पंचायतों के घोटाला भी सामने आऐगा,,,,उन्होनें सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले विधानसभा का सत्र आऐगा जिसमें वे सरकार के ऐसे ऐसे घोटालों की पॉल खोलेंगे,,, अभय चौटाला यही नहीं रूके उन्होनें इतना तक कहा दिया कि पूरे प्रदेश के लोग न सिर्फ उनकी पोल सुनकर हैरान होगें बल्कि लोग जूतों की माला लेकर सड़क के किनारे खड़े होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं अभय चौटाला ने बीजेपी जेजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया साथ ही उन्होनें अपनी पार्टी की जीत का दावा भी कर दिया,,,उनका कहना है कि लोगों का बीजेपी जेजेपी सरकार मोहभंग होता जा रहा है और लोगों को काग्रेंस सरकार से भी कोई लेना देना नहीं है लोग इन पार्टियों से तंग आकर इनैलों में शामिल हो रहे है।
इनैलो नेता अभय चौटाला अपनी पार्टी की जीत को लेकर भले कितने बड़े बड़े दावे क्यों न करते रहे लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती तो पार्टी का संगठन है क्योंकि इनैलो एक तो पहले ही बिखराव के दौर से गुजर रही है,,,तो वहीं ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना अभय चौटाला के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
