Tuesday , 28 July 2026

कोरोना काल में हो रही कावड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज़, दिए गए ये जरूरी निर्देश

नेशनल डेस्क: कोरोना काल में हो रही कावड़ यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में अहम निर्देश भी दिए हैं। सीएम योगी ने उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं के लिए ये निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि, पड़ोसी राज्यों से संवाद स्थापित कर कावड़ यात्रा को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड काल को ध्यान में रखते हुए कावड़ यात्रा को सुचारू रूप से चलाया जाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!



25 जुलाई से शिवभक्तों की कावड़ यात्रा शुरू होगी


बता दें. इस साल 25 जुलाई से शिवभक्तों की कावड़ यात्रा शुरू होगी। योगी सरकार हर साल कावड़ियों के लिए विशेष इंतजाम भी करती रही है। इसके लिए उन्हें जगह-जगह पानी, आराम की सुविधा के साथ ही उनके स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा आदि भी की जाती है। उत्तराखंड में इस साल भी कावड़ यात्रा प्रतिबंधित करने का ऐलान किया गया है। पिछले दिनों उत्तराखंड के डीजीपी ने आठ राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यात्रा पर प्रतिबंध है, ऐसे में यहां जो भी आएगा, हो सकता है उसे 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया जाए। स्थानीय लोगों के लिए भी यात्रा प्रतिबंधित रहेगी।

Read More Stories


About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *