हरियाणा डेस्क; देश की प्रगति, देश की ताकत और देश की क्षमता जब जब बढ़ती है राहुल गांधी को तकलीफ होती है। ये कहना है हरियाणा के गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज का। दरअसल राहुल गांधी ने एक बार फिर से राफेल के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने का काम किया है। तो वहीं अनिल विज ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होने कहा कि राफेल को लेकर हर एक स्तर पर जांच हो चुकी है। उच्चतम न्यायालय तक ने इसमें क्लीयरेंस दे दी है। राहुल गांधी बार बार कोल्हू की तरह वहीं पर घूमते रहते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अनिल विज ने कांग्रेस की फूट पर भी चुटकी ली
इसके साथ ही मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की फूट पर भी चुटकी ली है। बता दें हरियाणा और पंजाब के कांग्रेस नेताओं की अंतर्कलह खुल कर सामने आ गई है। तो वहीं कुछ कांग्रेसी नेता दिल्ली में डेरा लगाए बैठे हैं। इस पर अनिल विज ने कहा कि ये तो कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। उन्होंने कहा कि हमें उससे कुछ भी लेना देना नहीं है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
