नेशनल डेस्क: देश में कोरोना के मामलों में निरमतर गिरावट देखने को मिल रही है। तो वहीं बीते 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 12,428 नए मामले सामने आए, जो पिछले 238 दिन में सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 1,63,816 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 3,42,02,202 हो गई है तथा संक्रमण से 356 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,55,068 हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लगातार 31 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम
देश में लगातार 31 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और 120 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 1,63,816 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.49 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.18 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,879 की कमी दर्ज की गई। इसके अलावा, देश में सोमवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 11,31,826 नमूनों की जांच की गई। देश में अब तक 60,19,01,543 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
