Sunday , 26 July 2026

CM केजरीवाल ने पंजाब में व्यापारियों से किए बड़े वादे, कहा-व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं

पंजाब डेस्क: पंजाब में विधानसभा चुनाव के चलते आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पंजाब में दो दिवसीय दौरे पर हैं। तो वहीं दौरे के दूसरे दिन उन्होंने भटिंडा के व्यापारियों से मुलाकात कीष अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अरविंद केजरीवाल ने चुनावी वादों की झड़ी लगा दी है। केजरीवाल का कहना है कि वह पंजाब के व्यापारियों को राज्य की तरक्की में भागीदार बनाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

  • अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, सारी पार्टियों को व्यापारियों से पैसा चाहिए, मुझे आपसे पैसा नहीं चाहिए। मैं आपको पंजाब की तरक्की में भागीदार बनाने आया हूं। सरकार बनने के बाद वैट का रिफंड तीन से चार महीनों में दिलाएंगे।
  • केजरीवाल ने दावा किया कि, उनकी सरकार बनने पर पंजाब में व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है।
  • केजरीवाल ने कहा कि, आज दो ऐलान करूंगा, पहला, हमारी सरकार बनेगी तो 1 अप्रैल के बाद हर व्यापारी की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी होगी। उसके बाद व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है। दूसरा, हम आपको ईमानदार सरकार देंगे। भ्रष्टाचार और अफसर राज से मुक्ति दिलाएंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *