नेशनल डेस्क: कोरोना के नए वैरिएंट (ओमिक्रोन) ने दुनियाभर में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। इसी बीच लोग ओमिक्रोन से बचाव और उसके लक्षणों के बारे में चर्चा करने लगे हैं और लोग जानना चाहते हैं कि, इसके लक्षण आखिर में हैं क्या ? दक्षिण अफ्रीका के एक डॉक्टर ने भी ओमिक्रोन वायरस के लक्षणों के बारे में बताया है। डॉक्टरों का कहना है कि ओमिक्रोन के कुछ लक्षण ऐसे हैं जो एकदम अलग हैं। जिसमें संक्रमितों में ओमिक्रोन के लक्षण बहुत कम दिखाई देते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कैसे हैं ओमिक्रोन के लक्षण?
डॉक्टर्स के मुताबिक, ओमिक्रोन से संक्रमित मरीज को बहुत ज्यादा थकान, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द और सूखी खांसी जैसी समस्या होती है। साथ ही उनके शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसके लक्षण कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से काफी अलग हैं।

साउथ अफ्रीकन मेडिकल एसोसिएशन की प्रमुख एंजेलिक कोएत्जी के मुताबिक, उन्होंने अभी तक जितने मरीज देखें हैं उन्हें कोरोना की वैक्सीन नहीं लगी थी। उनमें ओमिक्रोन के हल्के लक्षण थे। उनका कहना है कि यूरोप में बड़ी संख्या में लोग इस वैरिएंट संक्रमित हैं। अभी तक ओमिक्रोन से संक्रमित जो मरीज मिले हैं उनमें से ज्यादातर की उम्र 40 साल से कम है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
