पंजाब डेस्क- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह आज चंडीगढ़ में प्रैस कान्फ्रेंस करने जा रहे हैं। कैप्टन द्वारा पंजाब कान्फ्रेंस का ऐलान करने के बाद डिप्टी सी.एम. सुखजिंद्र रंधावा ने अपना बयान दिया है। रंधावा ने बयान में सीधा कैप्टन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कैप्टन अपनी अलग पार्टी बनाकर गलती कर रहे हैं। बी.एस.एफ. मुद्दे पर डिप्टी रंधावा ने कहा कि पंजाब पुलिस लॉ एंड आर्डर में पूरी तरह समर्थ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दूसरी तरफ उन्होंने बेअदबी मामले के बारे कहा कि, यह मामला जल्दी हल कर लिया जाएगा। बेअदबी के मामले पंजाब के लोगों को इंसाफ मिलेगा। यहां बता दें, बेअदबी से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में एस.आई.टी. टीम द्वारा राम रहीम को पंजाब लाया जाएगा। राम रहीम से गहराई से पूछताछ की जाएगी और सच सामने लाया जाएगा। राम रहीम की शुक्रवार को फरीदकोट कोर्ट में पेशी होने वाली है।
Read More Stories:
रंधावा का एक के बाद एक तीखा बयान जारी
डिप्ट सी.एम. रंधावा का एक के बाद एक तीखा बयान जारी है। रंधावा ने अब कैप्टन पर पर्सनल अटैक करना शुरू कर दिया है। रंधावा ने कैप्टन के साथ-साथ आरूसा आलम मामले पर अपने बयान के जरिए बड़ा हमला किया है। उन्होंने आरूसा आलम के साथ ताल्लुककात को लेकर निशाना साधा है। सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि, उनके और अमरेंद्र के बीच अरूसा को लेकर लड़ाई हुई थी। अमेरिका दौरे दौरान भी कैप्टन के साथ उनका विवाद हुआ था। कैप्टन पर रंधावा ने तंज कसते हुए कहा कि गुरबाणी में भी बताया गया है कि, पराई महिला के साथ संबंध रखना पाप है। डिप्टी सी.एम. आरूसा के बहाने कैप्टन को आड़े हाथों ले रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
