हरियाणा में डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने के लिए मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ाई जाएगी। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा जिससे हर साल 2 हजार नये डॉक्टर्स के निमार्ण करने का उददेश्य है। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आयोजित स्टेट हेल्थ अवार्ड में दी। मुख्यमंत्री ने कहा मेडिकल हेल्थ इंश्योरेंस योजना बन रही है ताकि अस्पतालों में गरीबों को ईलाज करवाने में कोई कष्ट न हो
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डॉक्टर्स दवारा किये गए सराहनीय कामों के लिए चंडीगढ़़ में स्टेट हेल्थ अवार्ड एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स के पेशे को तनावपूर्ण बताया और सराहना करते हुए कहा कि डॉक्टर्स 24 घंटे कार्य करते हैं जो काबिलेतारिफ है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हरियाणा में डॉक्टर्स की कमी है और यह कमी केवल मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने से ही पूरी होगी। इसके लिए प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ाई जाएगी। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज अवश्य होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग का ईलाज हो इसके लिए भी मेडिकल हेल्थ इंश्योरेंस योजना बन रही है ताकि अस्पतालों में गरीबों को ईलाज करवाने में कोई कष्ट न हो।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
