नेशनल डेस्क: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने आगे कहा कि, हिंसा में जो बीजेपी के कार्यकर्ता मारे गए वो ‘एक्शन का रिएक्शन’ था। वह उन्हें अपराधी नहीं मानते, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर हत्या की क्योंकि उन्होंने तो प्रदर्शनकारियों के ऊपर कार चढ़ाए जाने की प्रतिक्रिया में ऐसा किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पत्रकारों से बातचीत में टिकैत ने कहा कि, लखीमपुर खीरी में कारों के एक काफिले ने चार किसानों को रौंद दिया, जिसके जवाब में बीजेपी के दो कार्यकर्ता मारे गए। यह क्रिया के बदले की गई प्रतिक्रिया थी। मैंने हत्या में शामिल लोगों को अपराधी नहीं मानता।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
