यूपी डेस्क; लखीमपुर घटना के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते दिनों भूख हड़ताल और मौन व्रत धारण कर लिया था। सिद्धू ने घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। तो वहीं आज यानी की शनिवार को मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश हो गए हैं। ऐसे में सिद्धू ने मौन व्रत और भूख हड़ताल खत्म कर दी है। बच्ची ने अपेन हाथों से जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बच्ची के हाथों से जूस पीकर अपना अनशन खत्म किया
जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू मृतक किसानों के परिवारों से मिलने लखीमपुर पहुंचे थे। जब वह मृतक पत्रकार के घर पहुंचे तो उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय किया। इतना ही नहीं उन्होंने मौन व्रत भी धारण कर लिया था। अब जानकारी सामने आ रही है कि, उन्होंने बच्ची के हाथों से जूस पीकर अपना अनशन समाप्त कर दिया है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
