नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। तो वहीं इससे ठीक पहले दर्जन मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा भी दिय़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत 10 से अधिक मंत्रियों पद से इस्तीफा दे दिया। तो वहीं, हर्षवर्धन के इस्तीफे के बाद विपक्षी पार्टियां सवाल उठा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांग्रेस ने खड़े किए सवाल
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ”जिस महामारी का प्रबंधन “नेशनल डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी” के माध्यम से किया जा रहा है, उसके चेयरमैन प्रधानमंत्री स्वयं हैं। क्या वे भी अपने गैर ज़िम्मेदाराना व्यवहार की ज़िम्मेदारी लेंगे? इस्तीफ़ा देंगे? या अकेले स्वास्थ्य मंत्री को बलि का बकरा बना अपना पल्ला झाड़ लेंगे ?’
Read More Stories
- मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे ये 43 नए चेहरे, लिस्ट में देखें किन्हें मिली मंत्रिमंडल में जगह
- Big Breaking: शाम 6 बजे सुनीता दुग्गल ले सकती हैं मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ
इन मंत्रियों ने दिय़ा इस्तीफा
अभी तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ”निशंक”, केंद्रीय श्रम व रोजगार राज्यमंत्री संतोष गंगवार (स्वतंत्र प्रभार), केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे, महिला व बाल विकास राज्यमंत्री देवोश्री चौधरी, केन्द्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने इस्तीफा दिया है।
मोदी मंत्रिमंडल से कई मंत्रियों की छुट्टी, हरियाणा से इस मंत्री ने भी दिया इस्तीफा
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
