Sunday , 26 July 2026

मशहूर गायिका लता मंगेश्कर की सेहत को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, जानें क्या बोले डॉक्टर ?

नेशनल डेस्क: स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है और उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया है। 92 साल की हो चुकी लता मंगेशकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थी जिसके बाद उन्हें 8 जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल के (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वह हॉस्पिटल में हैं, जहां उनका इलाज डॉ. प्रतीत समदानी और डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा है। समदानी ने पत्रकारों को बताया, “वह ठीक नहीं है। वह इलाज के लिए आईसीयू में है और उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया है।”

फिर वेंटिलेटर पर पहुंची लता मंगेशकर
समदानी ने 29 जनवरी को कहा था कि लता मंगेशकर में मामूली सुधार के लक्षण दिख रहे हैं और उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है, लेकिन आईसीयू में निगरानी में हैं। मगर अब उनकी हालत फिर बिगड़ गई जिसके बाद मशहूर गायिका को वेंटिलेटर पर रख दिया गया। भारतीय सिनेमा के महान पार्श्व गायकों में से एक के रूप में, मंगेशकर ने 1942 में 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया और विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *