Saturday , 25 July 2026

लखीमपुर मामला: मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस बैठी मौन धरने पर

यूपी डेस्क: लखीमपुर हिंसा मामले में कांग्रेस लगातार हमलावर है। अब कांग्रेस केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग कर रही है। इसी के चलते पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मौन धरना दिया। ये धरना राजधानी लखनऊ के जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दिया गया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा हिंसा के मामले में आरोपी हैं। कांग्रेस का कहना है कि, पार्टी ने मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। लखीमपुर खीरी में हिंसा में तीन अक्टूबर को चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौन धरने में हुई शामिल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी लखनऊ में इस मौन धरने में शामिल हुई। इससे पहले प्रियंका ने रविवार को वाराणसी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था, “कांग्रेस कार्यकर्ता किसी से नहीं डरते, भले ही आप उन्हें जेल में डाल दें या उनकी पिटाई करें। हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा इस्तीफा नहीं देते। हमारी पार्टी ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है और कोई हमें चुप नहीं करा सकता।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *