Saturday , 25 July 2026

धर्मेंद्र की मां ने उनसे कहा था, ‘बेटा शराब पी लिया कर’

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने जीवन और फ़िल्मी करियर को लेकर कई रोचक बातें बताई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धर्मेंद्र ने बताया, ‘मां से ज्यादा बाप करता है, लेकिन उतना श्रेय नहीं मिलता। मां से प्यार होता है। मां जब काम करती थी लगता था मैं भी काम करूं उनका। मैं मां के पैर दबाता था। एक दिन ड्रिंक कर मैंने बहुत अच्छे से मां के पैर दबाए। मां ने कहा, थोड़ी पी लिया कर।’ धर्मेंद्र ने हंसकर कहा, उनके कहने का मतलब था कि मत पिया करो। मां चाहती थीं कि मेरे बच्चे अच्छे इंसान बन कर रहे।’ धर्मेंद्र ने कहा, ‘इंसानियत से बढ़कर कुछ नहीं होता। कहां कितना क्या बोलना है, हमें पता होना चाहिए। ‘

धर्मेंद्र ने बताया कि वो बॉलीवुड में पैसे कमाने नहीं आए थे। उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों के दिलों में जगह बनाना चाहता था। लोग मुझे अपना भाई दोस्त समझते हैं। इसे देखकर मुझे खुशी होती है। मैं आज भी अपनी मिट्टी को नहीं भूला हूं। आज भी जिम्मेदारी वही है। अपने लोगों से उतनी ही मोहब्बत है। ‘ धर्मेंद्र ने कहा, ‘आज मैं सोचता हूं कि मुझमें भी कोई बात थी तभी लोगों ने मुझे इतना पसंद किया। ‘

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *