Friday , 11 September 2026

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साधा पंजाब के CMअमरेंद्र सिहं पर निशाना,कहा- किसानों को भड़का रहे पंजाब के CM

हरियाणा डेस्क- किसान आंदोलन हिंसा को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, आंदोलन के पीछे पंजाब सरकार के लोगों का हाथ है। सिंघू और टीकरी बार्डर पर बैठे किसानों में से 85 फीसदी से ज्यादा पंजाब से हैं। करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज संबंधी पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ पार्टी विशेष के लोगों का यह एजैंडा चल रहा है, जिसमें मुट्ठीभर किसान हैं, जबकि असली किसान खेतों में हैं। हालांकि किसानों पर लाठीचार्ज के मामले में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एसडीएम के शब्दों का चयन ठीक नहीं था, जो शब्द चुने वह नहीं बोलने चाहिए थे। एसडीएम पर कार्रवाई जिला प्रशासन का मामला है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम अमरेंद्र सिहं ने खट्टर के बयान की निंदा
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के किसानों से माफी मांगने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मनोहर लाल ने कहा कि वह कौन होते हैं, जो माफी मांगने या इस्तीफा देने के लिए कहते हैं। बल्कि किसानों को भड़काने के लिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा किसानों के आंदोलन की जिम्मेदारी पंजाब के ऊपर डालने को निंदनीय बताते हुए कहा कि मनोहर लाल की टिप्पणियों ने हरियाणा की भाजपा सरकार के किसान विरोधी एजेंडा का पर्दाफाश कर दिया है।

Read more Stories:

लड्डू खिलाने पर टिप्पणी
कैप्टन ने कहा कि एसडीएम द्वारा किसानों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस कर्मचारियों को स्पष्ट हिदायतें देने की वायरल वीडियो ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के झूठ से पर्दा उठा दिया है। कैप्टन ने कहा कि पंजाब को जिम्मेदार ठहराने की बजाय आप कृषि कानून रद्द करो। वहीं गन्ना किसानों के विरोध का हल करने के बाद किसान नेताओं द्वारा कैप्टन अमरेंद्र सिंह को लड्डू खिलाने पर खट्टर की टिप्पणी का जवाब देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र ने कहा, आप कृषि कानून रद्द कर दो और फिर न सिर्फ किसान बल्कि मैं भी आपको लड्डू खिलाऊंगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *