नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह चल रहा है। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान ‘वीर चक्र’ से नवाजा जाएग। राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह शुरू हो गया है। बालाकोट एयरस्ट्राइक के समय अभिनंदन वायुसेना में विंग कमांडर थे और उन्होंने पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था। विंग कमांडर अभिनंदन ने बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलवामा हमले में शहीद हुए थे 40 जवान
बता दें, 14 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए- ने पुलवामा में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला किया था। इस हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना ने 26-27 फरवरी की रात पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी।

अभिनंदन का विमान पाकिस्तान की सीमा में क्रैश हो गया था
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान उस समय Mig-21 उड़ा रहे थे। उन्होंने उसी विमान से पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था। हालांकि बाद में अभिनंदन का विमान पाकिस्तान की सीमा में क्रैश हो गया, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें बंदी बना लिया था। भारत के दबाव में पाकिस्तान ने करीब 60 घंटे बाद अभिनंदन को छोड़ा था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
