हरियाणा डेस्क: हरियाणा में ठंड का कहर जारी है। आने वाले दिनों में ठंड का सितम और ज्यादा बढ़ने वाला है। हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के अधिकांश स्थानों को हवाओं की गति में कमी की वजह से जबरदस्त कोहरा और धुंध की सफेद चादर ने अपने आगोश में ले लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आने वाले दिनों में बढ़ने वाली है ठंड
बता दें कि, मकर संक्रांति पर्व पर एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की वजह से दो पवनों के मेल से पूरे प्रदेश पर बादलवाही है जिसकी वजह से ठंड अपने असली रंग रुप और अंदाज में जलवा आमजन को दिखा रहीं हैं। आने वाले दो दिनों तक इसी प्रकार का ठंड का आकार और स्वरूप संपूर्ण हरियाणा और एनसीआर दिल्ली पर रहने वाला है। आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और अधिक गिरावट देखी जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार बारिश, हिमपात, ओलावृष्टि, ठंड, कोहरा, पाला, न्यूनतम तापमान, अधिकतम तापमान, मानसून, वैस्टर्न डिस्टरबेंस, शीतलहर, कोल्ड डे चक्रवात, आदि प्रमुख सिस्टम में लगातार चरम गतिशीलता देखने को मिल रही है यह आगे भी रहने की संभावनाएं बन रही है, इस बार शीत ऋतु के दिनों में बढ़ोतरी देखी जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
